CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है.जिले में ट्यूशन पढ़ने आई छात्रा के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने जबरदस्ती कपडे उतर कर रेप करने की कोशिश की.जहां वो शोर मचाते हुए घर भागी और रो-रोकर अपने परिजनों को हेड मास्टर की करतूत बताई. इससे गुस्साए परिजनों ने हेड मास्टर की चप्पल और घूंसे से पिटाई कर दी. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
स घटना के बाद गांव में शिक्षक के प्रति लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह की हरकत दोबारा कोई शिक्षक न कर सके.यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है.
