BILASPUR CAR WASH BAN: बिलासपुर नगर निगम में कार वाश पर बैन, संचालकों का विरोध

BILASPUR CAR WASH BAN: बिलासपुर में नगर निगम ने कार वॉश पर बैन लगा दिया है. क्योंकि इससे पीने की पानी की बर्बादी हो रही है. इधर, नगर निगम के इस फरमान का कार वॉश संचालकों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का यही जरिया है, जिसे अफसर छीनने की कोशिश कर रहे हैं.उनका कारोबार बंद होने से बड़ी संख्या में मजदूर और मेकेनिक भी बेरोजगार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि पानी की बर्बादी रोकना है तो जिला प्रशासन को बड़े उद्योगों पर एक्शन लेना चाहिए, जहां बड़ी मात्रा में पानी का दुरुपयोग हो रहा है.

दरअसल, निगम सीमा में कंप्रेशर मशीनों से पीने के पानी से गाड़ी धोकर पेयजल की बर्बादी पर रोक लगा दी गई है. इसके लिए 8 जोन में 250 सर्विसिंग सेंटर को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें 100 सेंटर बंद हो चुके हैं. सबसे ज्यादा नोटिस जोन 2 तिफरा में 42 को जारी किया गया है. एक सप्ताह निगम के सभी जोन के कर्मचारी मौके पर जाकर नोटिस जारी कर सभी सेंटरों को बंद कराएंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *