Balodabazar Murder: गर्लफ्रेंड कॉल-मैसेज का नहीं देती थी जवाब, प्रेमी ने मर्डर करके पैरावट में जलाई लाश

Balodabazar Murder:

Balodabazar Murder: बलौदा बाजार जिले के ग्राम चरौटी में दो दिन पहले पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश का राज आखिरकार खुल गया है। पुलिस ने गांव के ही युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने “साइकोपैथ” बताया है, जो महिलाओं की तरह कपड़े पहनता था और उन्हीं की तरह श्रृंगार भी करता था। (Balodabazar Pairawat Me Yuvti Ki Lash)

साथ रहने से मना किया तो कर दी हत्या

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल (Tejaswini Patel murder Charouti village) के रूप में हुई है। आरोपी शालिक राम पैकरा ने तेजस्विनी को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन युवती के इंकार करने पर उसने गुस्से में धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को पैरावट में जला दिया।(Charouti village Pairawat murder)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

16 सोशल मीडिया अकाउंट से हुआ खुलासा

पुलिस जांच में आरोपी के 16 सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं, जिनमें वह महिला वेशभूषा और श्रृंगार किए हुए फोटो पोस्ट करता था। उसके घर से भी महिलाओं के कपड़े, श्रृंगार सामग्री और नेलपॉलिश जैसे सामान बरामद किए गए हैं।

गुनाह कबूला, जांच जारी

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और कपड़े भी जब्त कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स की गहन जांच कर रही है।

Balodabazar News: पैरावट के ढेर में मिली युवती की जली हुई लाश, इलाके में फैली सनसनी; हत्या की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *