Bilaspur Accident: 7 बच्चों को ले जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, एक की मौत, अन्य घायल

Bilaspur Accident: बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ईंट खाली कर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

7 बच्चे सवार थे ट्रॉली में

जानकारी के अनुसार, हादसा अकोला के पास हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में उस समय करीब सात नाबालिग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाया जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *