CG WEATHER UPDATE:  छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायपुर में पारा 40 डिग्री पार 

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में फिर से गर्मी बढ़ने लगी है. रायपुर और बिलासपुर में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है. रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर बिलासपुर रहा। यहां पारा 41 डिग्री रहा.  वहीं रायपुर में दिन का पारा 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार 8 अप्रैल से प्रदेश में एक बार फिर बारिश, बादल की स्थिति बनेगी.मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक साइक्लोन सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण ऐसी स्थिति बन रही है.मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन का तापमान 41 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री पहुंच सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *