CG CRIME NEWS: बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जिले में विवाहित महिला की लाश संदिग्ध हालत में फंदे पर लटकती मिली है. जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार की रहने वाली सुलोचनी देवांगन (24) की शादी 2 साल पहले सरकंडा के लिंगियाडीह श्याम नगर निवासी अंकित देवांगन से हुई थी. अंकित ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है. बीते शनिवार को दोपहर सुलोचनी ने कमरे में फांसी लगा ली. इस दौरान परिजनों ने दरवाजा खोलकर उसे फंदे से उतार दिया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी.
वही मायके वालों ने आरोप लगाया है कि बेटी को मारकर फंदे से लटकाया गया है. और मामले को आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है.महिला की 14 महीने की बेटी है. घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है.
