Sukma News: मध्याह्न भोजन बनाते वक्त 3 रसोइया के साथ 2 छात्राएं झुलसे, प्राचार्य पर गिरी गाज

Sukma News

Sukma News: सुकमा जिले के विकासखंड छिंदगढ़ अंतर्गत पोर्टाकेबिन आवासीय विद्यालय बालाटिकरा में मध्याह्न भोजन बनाते वक्त हुई दुर्घटना के मामले में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देश पर जांच के बाद महिला प्राचार्य पर गाज गिरी है।

जानकारी के अनुसार, 7 फरवरी को विद्यालय परिसर में मिड-डे मील तैयार करते समय हुए हादसे में 2 छात्राएं और 3 रसोइया गंभीर रूप से झुलस गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए थे।

जांच रिपोर्ट में विद्यालय की प्राचार्य राजमेन कुजूर का स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया। विद्यालय प्रमुख के रूप में उनके कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही सामने आई। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1), 3(2) और 3(3) के विपरीत पाया गया।

प्राचार्य पर हुई कार्रवाई

प्रशासन ने प्राचार्य को उनके पद के प्रभार से मुक्त करते हुए पोर्टाकेबिन विद्यालय बालाटिकरा से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्हें शासकीय हाई स्कूल कांजीपानी, विकासखंड छिंदगढ़ में अध्यापन कार्य के लिए स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा एक वेतन वृद्धि भी असंचयी प्रभाव से रोक दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *