CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई इलाकों में 30-40 KM की रफ़्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शाम से रात के बीच कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मानसून की वापसी और ऊपरी हवा में बने सिस्टम के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

26 जिलों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी नाउकास्ट के अनुसार शाम 6:20 बजे से रात 9:20 बजे तक बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

CG Weather Update

रायपुर में शाम को बदल सकता है मौसम

राजधानी रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार शाम और रात के दौरान शहर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

CG Weather Update

अगले 3 दिन भी रहेगा मौसम का असर

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, हालांकि मुंगेली और बलरामपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा

प्रदेश में मंगलवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *