CG Board Result: CG बोर्ड ने जारी किए पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे, 10वीं-12वीं के विद्यार्थी ऐसे देखें रिजल्ट

Result 2026

CG Board Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।tcw

मंडल के अनुसार, जिन विद्यार्थियों ने मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, उनके संशोधित परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर अपने अंक और परिणाम की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

CG Board Result 2026

ऐसे देखें परिणाम

• मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://cgbse.nic.in पर जाएं।
• पुनर्गणना अथवा पुनर्मूल्यांकन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
• अपना अनुक्रमांक दर्ज करें।
• परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
• भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

CG Board Result 2026

मुख्य परीक्षा के बाद हुआ था आवेदन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं की पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया था। इसी प्रक्रिया के तहत अब संशोधित परिणाम जारी किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *