CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 10 ट्रेनें रद्द, 29 जून तक यात्री प्रभावित; देखें लिस्ट-

CG Train Cancelled

CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने और 3 ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है।tcw

रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड, गोंदिया, झारसुगुड़ा और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

CG Trains Cancelled

रद्द रहने वाली ट्रेनें

• 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
• 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
• 25 एवं 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
• 26 एवं 29 जून 2026 – गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
• 25 एवं 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
• 26 एवं 29 जून 2026 – गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर
• 26 एवं 29 जून 2026 – गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
• 28 जून 2026 – गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें

• 25 एवं 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से संचालित होगी। गोंदिया से बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
• 25 एवं 28 जून 2026 को गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
• 25 जून 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी। बिलासपुर से रायपुर के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *