CGPSC Exam 2026: राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 6 जून से एग्जाम शुरू

CGPSC Exam 2026

CGPSC Exam 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा 6 जून से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालयों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा में आयोजित होगी।tcw

दो पालियों में होगी परीक्षा

मुख्य परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

6 जून से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा का पहला दिन 6 जून होगा। इस दिन पहली पाली में भाषा का प्रश्नपत्र और दूसरी पाली में निबंध का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सामान्य अध्ययन के विभिन्न प्रश्नपत्र निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे।

परीक्षा का शेड्यूल

06 जून 2026 – भाषा एवं निबंध
07 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-I एवं सामान्य अध्ययन-II
08 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV
09 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-V

22 फरवरी को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

CGPSC ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है। अब मुख्य परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा।

STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_MAINS_ABOUT_ADMIT_CARD-01-06-2026

238 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य शासन के 17 विभागों में कुल 238 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 14 पद, राज्य पुलिस सेवा के 28 पद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के 29 पद तथा सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रशासनिक, वित्तीय और अन्य विभागों के महत्वपूर्ण पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *