रायपुर | RAIPUR BREAKING: छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में हलचल मचा दी है। कमल विहार इलाके में स्थित एक होटल को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर कुछ कथित चैट और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसके बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
READ MORE : Raipur Breaking: ज्वेलर्स के बेटे की इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चलने की शिकायत मिल रही थी। अब वायरल चैट सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। वायरल चैट में कथित तौर पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर रेट और टाइम को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इन वायरल चैट और तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

देखिए सूत्रों के मुताबिक चैट में नई लड़की है क्या, 1 घंटे का कितना, और फोटो भेजो जैसी बातें लिखी हुई दिखाई दे रही हैं। इन चैट्स के सामने आने के बाद लोग सोच में पड़ गए है. आखिर ऐसा कैसे हो सकता है ?

वहीँ स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल में कई दिनों से संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। आसपास रहने वाले लोगों ने भी इस पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई है। कुछ लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जांच होती तो मामला पहले ही सामने आ सकता था।

READ MORE : CG NEWS : इस मछली को खाने से होता है कैंसर! छत्तीसगढ़ में लगा बैन
फ़िलहाल मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत और वायरल चैट को गंभीरता से लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। अगर जांच में किसी तरह की अवैध गतिविधि सामने आती है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। देखने वाली बात होगी की आगे इस पर क्या कुछ बड़ा खुलासा होता है ?
