CG News: डिलीवरी के बाद नवजात गायब, घर पर अकेली थी गर्भवती; प्रसव पीड़ा के दौरान मदद के लिए आई 2 महिलाओं पर शक

CG News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रसव के बाद नवजात के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जेवरा की है। बताया जा रहा है कि 8 माह की गर्भवती महिला घर पर अकेली थी, तभी प्रसव पीड़ा होने पर दो अज्ञात महिलाएं उसकी मदद के लिए पहुंचीं। महिला के मुताबिक, दोनों ने उसका प्रसव कराया और इसी दौरान वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो नवजात और दोनों महिलाएं वहां मौजूद नहीं थीं।

घटना 3 अक्टूबर की दोपहर की बताई जा रही है। उस समय महिला का पति बकरी चराने के लिए बाहर गया था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य एक कार्यक्रम में शामिल होने दूसरे गांव गए थे। परिजनों के अनुसार, मदद के लिए पहुंची दोनों महिलाएं गांव के बाहर की थीं और महिला उन्हें पहले से नहीं जानती थी।

दवा पिलाने के बाद बेहोश हुई गर्भवती

महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे कोई दवा पिलाई थी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान दोनों ने प्रसव कराया और नवजात को लेकर वहां से चली गईं।

हालांकि पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है। महिला को दी गई कथित दवा, बेहोशी और प्रसव के दौरान मौजूद दोनों महिलाओं की भूमिका की जांच की जा रही है।

जांच के लिए तीन टीमें गठित

SP त्रिलोक बंसल ने बताया कि पीड़िता तीजन बाई वर्मा (30) ने सम्बलपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे प्रसव पीड़ा होने पर दो अज्ञात महिलाएं उसके घर पहुंची थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी को मौके पर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

एसपी के अनुसार, नवजात की तलाश और दोनों महिलाओं की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है। एक टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, जबकि दूसरी टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तीसरी टीम महिला के स्वास्थ्य परीक्षण और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

पहले दो बार गर्भपात की जानकारी

पुलिस जांच में महिला के पहले दो बार गर्भधारण और दोनों बार गर्भपात होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *