Bilaspur News: बिलासपुर जिले के लावर गांव के पास अरपा नदी (Youth drowned Arpa river) में शनिवार को युवक की लाश तैरती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नदी में शव को तैरते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक की पहचान नकुल केंवट (Nakul Kewat Arpa river death) के रूप में हुई है। नकुल केंवट सुबह मछली पकड़ने के लिए अरपा नदी गया हुआ था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने नदी में नकुल का शव (Nakul Kewat Floating dead body river) को तैरते देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक के सिर पर चोट के निशान और खून के धब्बे पाए गए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।
