CG NEWS : इस मछली को खाने से होता है कैंसर! छत्तीसगढ़ में लगा बैन

इस मछली को खाने से होता है कैंसर! छत्तीसगढ़ में लगा बैन

रायपुर | CG NEWS : छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित थाई मांगुर और बिग हेड मछली को लेकर प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में नजर आ रहा है। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश के बाद जिले में इन विदेशी प्रजाति की मछलियों के बीज उत्पादन, पालन, संवर्धन, खरीद-बिक्री और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

READ MORE : Raipur Breaking: ज्वेलर्स के बेटे की इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप

 

मत्स्य पालन विभाग और विशेषज्ञों के मुताबिक थाई मांगुर और बिग हेड मछली मानव स्वास्थ्य और जलीय पर्यावरण दोनों के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन मछलियों को कई जगह गंदे और प्रदूषित पानी में पाला जाता है, जिससे इनके शरीर में जहरीले तत्व जमा हो जाते हैं। डॉक्टरों और विशेषज्ञों के अनुसार इनके लगातार सेवन से कैंसर, त्वचा रोग, पेट संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

 

READ MORE : CG Weather Update: भयंकर गर्मी से हाल बेहाल, रायपुर समेत इन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट

 

विभाग ने यह भी बताया कि ये विदेशी प्रजातियां तालाबों और नदियों में मौजूद देशी मछलियों के लिए भी बड़ा खतरा बन रही हैं। ये तेजी से बढ़ती हैं और पानी में मौजूद अधिकांश भोजन खुद खा जाती हैं, जिससे स्थानीय मछलियों की प्रजातियों पर असर पड़ता है। प्रतिबंध का पालन कराने के लिए मत्स्य पालन विभाग ने विशेष उड़नदस्ता टीम का गठन किया है, जो मछली बाजारों, तालाबों और परिवहन वाहनों की लगातार जांच करेगी। कहीं भी प्रतिबंधित मछलियां मिलने पर स्टॉक जब्त कर नष्ट किया जाएगा। वहीं नियम तोड़ने वालों पर एफआईआर, जुर्माना और जेल तक की कार्रवाई हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *