Cg Job: नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 118 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरा डिटेल

Cg Job

Cg Job: मनेंद्रगढ़: MCB जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 18 मई 2026 को भव्य रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र में 118 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।tcw

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा रोजगार मेला

जिला रोजगार कार्यालय मनेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाला यह प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने की संभावना है।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में शिक्षक, लाइब्रेरियन, ऑफिस असिस्टेंट, चपरासी और टेक्नीशियन ट्रेनी सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में अलेख पब्लिक स्कूल, विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल, अलास्का पब्लिक स्कूल और डॉ. आरएनएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन जैसे संस्थान शामिल होंगे।

Raipur Placement Camp

शैक्षणिक योग्यता

  • शिक्षक पद के लिए ग्रेजुएशन, बी.एड. या शिक्षा में डिप्लोमा जरूरी
  • कुछ पदों के लिए एमएससी और एमएड योग्यता अनिवार्य
  • लाइब्रेरियन पद हेतु बी.लाइब और ग्रेजुएशन आवश्यक
  • ऑफिस असिस्टेंट के लिए 12वीं पास एवं कंप्यूटर ज्ञान जरूरी
  • चपरासी पद के लिए न्यूनतम 8वीं पास होना जरूरी

100 टेक्नीशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती

शिरामिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 100 टेक्नीशियन ट्रेनी पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा।

वेतन

भर्ती किए जाने वाले पदों के अनुसार वेतनमान 5,000 रुपये से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक निर्धारित किया गया है।

ई-रोजगार पोर्टल में करें पंजीयन

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल⁠ erojgar.cg.gov.in या cgrojgar panjiyan app के माध्यम से पंजीयन करना अनिवार्य होगा। केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही रोजगार मेले में शामिल किया जाएगा।

ये जरूरी दस्तावेज साथ लाएं

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर उपस्थित होना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *