Instagram Update: इंस्टाग्राम पर अब कम दिखेंगी अश्लील और हिंसक पोस्ट, AI करेगा कंटेंट की जांच, होगा बड़ा बदलाव

Instagram Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को फीड, रील्स और एक्सप्लोर सेक्शन में अश्लील और हिंसक सामग्री वाली पोस्ट पहले की तुलना में कम दिखाई देंगी। कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नए सिस्टम को लागू किया है।

Instagram Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने भारत में अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में बदलाव किया है। अब यूजर्स को फीड, रील्स और एक्सप्लोर सेक्शन में अश्लील और हिंसक सामग्री वाली पोस्ट पहले की तुलना में कम दिखाई देंगी। कंपनी ने इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित नए सिस्टम को लागू किया है।

AI मॉडल करेंगे आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान

इंस्टाग्राम के नए सिस्टम में बेहतर AI मॉडल का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मॉडल यूजर्स की शिकायत का इंतजार किए बिना ही पोस्ट की जांच करेंगे और आपत्तिजनक सामग्री की पहचान कर उसे रिकमेंडेशन सूची से हटा देंगे।

यह बदलाव खासतौर पर उन पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते हैं। रील्स, एक्सप्लोर और फीड में आने वाली ऐसी सामग्री की निगरानी AI सिस्टम के जरिए की जाएगी।

सरकार की सलाह के बाद बदला रिकमेंडेशन सिस्टम

केंद्र सरकार ने 10 अक्टूबर को मेटा को एडवाइजरी जारी कर इंस्टाग्राम और फेसबुक के रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम की समीक्षा करने को कहा था। इसके बाद कंपनी ने अपने कंटेंट सिस्टम में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की।

यूजर खुद भी नियंत्रित कर सकेंगे कंटेंट

इंस्टाग्राम यूजर्स को अपनी पसंद के अनुसार कंटेंट नियंत्रित करने की सुविधा भी देता है। यूजर “नॉट इंटरेस्टेड” विकल्प का इस्तेमाल कर पसंद नहीं आने वाली पोस्ट को कम कर सकते हैं।

इसके अलावा सेंसेटिव कंटेंट कंट्रोल के जरिए संवेदनशील सामग्री को सीमित किया जा सकता है। वहीं हिडन वर्ड्स फीचर की मदद से आपत्तिजनक शब्दों और टिप्पणियों को फिल्टर किया जा सकता है।

किशोरों के लिए अलग सुरक्षा व्यवस्था

इंस्टाग्राम ने किशोर यूजर्स के लिए टीन अकाउंट्स की सुविधा शुरू की है। इसमें उम्र के अनुसार कंटेंट दिखाने की व्यवस्था की गई है। 13 वर्ष से अधिक उम्र के यूजर्स के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा नियम लागू किए गए हैं।

कंपनी का कहना है कि यूजर्स की प्रतिक्रिया और नए अनुभवों के आधार पर AI सिस्टम को लगातार बेहतर बनाया जाएगा।

बाल सुरक्षा को लेकर सरकार पहले भी दे चुकी है निर्देश

इससे पहले केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट और ऐसे विज्ञापनों को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया था। सरकार ने कंपनी से ऐसे कंटेंट को तुरंत हटाने और प्लेटफॉर्म की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए थे।

सरकार की यह कार्रवाई एक जांच रिपोर्ट के बाद हुई थी, जिसमें इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों के दिखाई देने का दावा किया गया था। इसके बाद मेटा से जवाब मांगा गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *