iPhone 17 Launch in India: Mumbai: एप्पल का सबसे चर्चित स्मार्टफोन iPhone 17 आज 19 सितंबर को भारत में लॉन्च हो गया है। बिक्री शुरू होते ही देशभर के एप्पल स्टोर्स पर जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई के BKC जोहरी सेंटर और दिल्ली के साकेत सिटीवॉक मॉल सहित कई शहरों में देर रात से ही लोग लाइन में खड़े थे।

मुंबई में तो हालात ऐसे बन गए कि फोन खरीदने के लिए इंतजार कर रही भीड़ में झगड़ा हो गया और सिक्योरिटी को बीच-बचाव करना पड़ा। ( iPhone 17 EMI offers)
iPhone 17 के मॉडल और कीमतें (iPhone 17 price India)
iPhone 17: ₹82,900 से (256GB बेस स्टोरेज)
iPhone 17 Air (Ultra-Thin): ₹1,19,900
iPhone 17 Pro: ₹1,49,900
iPhone 17 Pro Max: ₹1,64,990 (1TB वेरिएंट ₹2,29,900)

iPhone 17 के खास फीचर्स ( iPhone 17 features)
A19/A19 Pro चिपसेट – AI पावर्ड सुपरफास्ट परफॉर्मेंस
120Hz ProMotion डिस्प्ले – बेस मॉडल में भी स्मूद स्क्रॉलिंग
एक्शन बटन – कस्टम शॉर्टकट्स और साइलेंट मोड के लिए
48MP अल्ट्रावाइड कैमरा (Pro मॉडल) – नाइट मोड में शानदार रिजल्ट
सैटेलाइट कनेक्टिविटी – 1 साल का फ्री एक्सटेंशन
iOS 26 – लिक्विड ग्लास डिजाइन और नए AI टूल्स

