Raipur : अगर आप भी फ्लाइट से ट्रेवल करने वाले है तो यह खबर आपके लिए ही है आज राजधानी रायपुर समेत देश के कई हवाई अड्डो पर यात्री फंस गए है। ऐसी सूचना मिल रही की घरेलु उड़ान में 60 प्रतिशत की भागीदारी रखने वाली इंडिगो एयरलाइंस काफी मुसीबत में है। जिसका सीधा असर ट्रेवल करने वालो पर पड़ रहा। इंडिगो एयरलाइंस ने काफी उड़ाने रद्द कर दी है।
यह है कारण 
इंडिगो एयरलाइंस में स्टाफ की कमी का असर रायपुर समेत कई शहरों में देखा जा रहा है। आज सुबह रायपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा रायपुर-इंदौर और रायपुर-गोवा कनेक्टिंग फ्लाइट्स में भी देरी देखी गई।
इतनी देर है फ्लाइट 
सुबह 10:25 पर होने वाली रायपुर-इंदौर फ्लाइट अब 3:30 घंटे की देरी से 1:50 बजे उड़ेगी। फ्लाइट के यात्री काफी परेशान हैं क्योंकि इस देरी की वजह से उनका शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि स्टाफ की कमी के कारण फ्लाइट्स की संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
