CG School Time Change: छत्तीसगढ़ में मौसम को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।बिलासपुर जिले में संचालित सभी शासकीय और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। (छत्तीसगढ़ स्कूल का समय बदला)
दरअसल, ठंड के मौसम को देखते हुए पहले स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था। अब मौसम सामान्य होने के बाद स्कूलों का समय पुनः यथावत कर दिया गया है। (बिलासपुर स्कूल समय बदलाव)

एक पाली में संचालित स्कूलों का समय (Chhattisgarh school timing change)
एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी। जबकि शनिवार को कक्षा सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक लगेगी।
दो पाली में संचालित स्कूलों का समय
वहीं दो पालियों में संचालित होने वाली कक्षाएं पहली पाली में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी, जबकि शनिवार को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी। वहीं दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी, जबकि शनिवार को ये कक्षाएं सुबह 7.30 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चलेगी। (Bilaspur school timing change)

