BIG NEWS : बीच सड़क पर लड़कियों ने लगाए अजीबो-गरीब नारे, कहा- पति अगर आवारा है तो कंडोम ही सहारा है…

बीच सड़क पर लड़कियों ने लगाए अजीबो-गरीब नारे, कहा- पति अगर आवारा है तो कंडोम ही सहारा है...

बिहार | BIG NEWS : सोशल मिडिया पर उस वक़्त हडकंप मच गया जब एक अजीबो –गरीब विडियो वायरल हुआ.  और ये कोई मामूली विडियो नही था बल्कि एक मामला था एक ऐसे लाइन थी जिसे सुनकर लोग हैरान रह गए , और खुसर-फुसुर चर्चा करने लगे , देखिये समस्तीपुर में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली के दौरान कुछ ऐसे नारे लगाए गए, जिन पर सोशल मीडिया पर अब जमकर बहस हो रही है। रैली में लगाए गए नारे थे “परदेश नहीं जाना बलम जी, एड्स नहीं लाना बलम जी” और “अगर पति आवारा है तो कंडोम ही सहारा है।” ये नारे सुनकर कई लोग हैरान रह गए और वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

 

ये नारे सदर अस्पताल में एचआईवी काउंसलर विजय कुमार मंडल की ओर से लगवाए गए थे। रैली में ANM स्कूल की सैकड़ों छात्राएँ और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी शामिल हुए थे। रैली शहर के गोलंबर चौक, समाहरणालय ओवरब्रिज और कई इलाकों से होकर निकली।

 

 

सिविल सर्जन डॉक्टर एसके चौधरी ने इस मामले में कहा कि रैली स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर निकाली गई थी, ताकि लोगों में एड्स को लेकर जागरूकता फैले। लेकिन जो नारे लगाए गए, वे स्वास्थ्य विभाग या एड्स सोसाइटी की तरफ से तय नहीं थे। उन्होंने बताया कि ये स्लोगन रैली में शामिल एक एनजीओ ने तैयार किए थे। डॉक्टर चौधरी ने साफ कहा कि नारे उन्हें भी अटपटे लगे।

 

वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे नारों से क्या एड्स रुकेगा। दूसरे ने कहा कि ये तो पुरुषों का अपमान जैसा लगता है। वहीं, कुछ लोग अभियान की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि जागरूकता जरूरी है, क्योंकि इससे बीमारी फैलने से रोकी जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *