बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। मृत महिला के नाम पर महतारी वंदन योजना की राशि आज भी जारी की जा रही है। यह पूरा मामला वाड्रफनगर का है जहाँ इस तरह की गड़बड़ी उजागर हुई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता की लापरवाही
प्राप्त जानकारी के अनुसार लापरवाही स्थानीय आँगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा होने की बात पता चली है। जिन्होंने मृतक महिला का नाम योजना में शामिल कर दिया था। पूरा मामला वाड्रफनगर विकासखंड के बेतो खास आँगनबाड़ी केंद्र का है। वही जब इस बात की भनक ग्रामीणों को लगी तब सभी ने इस बात का विरोध किया, मामला तब उजागर हुआ जब ग्रामीणों ने सूची देखी, तो उसमें मृतक महिला का नाम शामिल पाया। इस पर वो सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। 
इस तरीके के मामले महतारी वंदन योजना में चल रही धांधली को उजागर करता है, अब देखने वाली बात यह होगी की इस मामले में कलेक्टर क्या कार्रवाई करेगा। धांधली के जिम्मेदार इस बार भी बच निकालेंगे इस बात का जवाब आने वाला वक्त ही देगा।
