Surajpur Road Accident: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Surajpur Road Accident

Surajpur Road Accident: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना जरही गांव के पास हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतक की पहचान चरौदा गांव निवासी रामजनम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *