Jagdalpur Headmaster Suspend: SIR में लापरवाही और SDM से नशे में अभद्र व्यवहार करने पर हेडमास्टर निलंबित

Jagdalpur Headmaster Suspend

Jagdalpur Headmaster Suspend: जगदलपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने और सरकारी अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में राजनगर प्राथमिक शाला के हेडमास्टर स्वतंत्र अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी बलीराम बघेल ने की है।

CG SIR Form:

मिली जानकारी के अनुसार, हेडमास्टर पर न केवल पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही का आरोप है, बल्कि उनके खिलाफ बकावण्ड एसडीएम के साथ शराब के नशे में अभद्र व्यवहार करने की शिकायत भी प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच के बाद डीईओ ने दोनों मामलों को गंभीर मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *