Raipur Railway News: रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों से परेशान होकर एक रेलवे कर्मचारी द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ने फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारी अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर सबसे पहले Sr DPO से मिलने पहुंचा था, लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद वह APO से मिला, लेकिन वहां भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। लगातार हो रही अनदेखी और मानसिक तनाव के चलते कर्मचारी ने आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
