Bijapur Murder: घर घुसकर बुजुर्ग की हत्या, मुंह ढंके 3 हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट; नक्सलियों पर शक

Bijapur Murder:

Bijapur Murder: बीजापुर जिले के पूतकेल गांव में शुक्रवार देर रात एक बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। तीन अज्ञात हमलावरों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर वारदात को अंजाम दिया। पूरा मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान धर्मा सोयम (60 वर्ष) के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, धर्मा सोयम अपने घर पर सो रहा था। रात करीब 9:30 बजे तीन अज्ञात हमलावर चाकू और टंगिए के साथ घर में घुस गए। हमलावरों ने धर्मा सोयम पर टंगिए से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना धर्मा सोयम की पत्नी के सामने हुई।

Bijapur Murder:

नक्सलियों पर हत्या का संदेह

इस हत्याकांड के पीछे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों और नक्सली संलिप्तता, दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। बता दें कि इसी इलाके के नेला कांकेर में पिछले महीने नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी।
जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बासागुड़ा थाना पुलिस पूतकेल गांव स्थित घटनास्थल पर पहुंची। थानाप्रभारी दीपक साहू भी मौके पर मौजूद हैं और घटना के संबंध में जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *