CG News: आत्मानंद स्कूल में छात्राओं से पुताई कराने वाले प्राचार्य पर कार्रवाई, DEO ने पद से हटाया; प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का दिया था लालच

CG News

Jangir Champa: CG News: ज्योतिबा राव फुले आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल डोंगाकोहरौद के प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने उन्हें प्राचार्य पद से हटाकर शासकीय हाई स्कूल भुईगांव में व्याख्याता के पद पर पदस्थ कर दिया है। यह कार्रवाई छात्राओं से कक्षा की पुताई कराने और यूनिफॉर्म के नाम पर वसूली के आरोपों की पुष्टि के बाद की गई है।

मामला उस वक्त चर्चा में आया जब 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें छात्र-छात्राएं हाथों में पेंट ब्रश और रंग की बाल्टी लेकर क्लासरूम की दीवारों की पुताई करते दिखे। वीडियो वायरल होते ही जिला कलेक्टर ने तत्काल जांच के आदेश दिए और बीईओ व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त जांच टीम गठित की।

जांच रिपोर्ट में यह पाया गया कि प्रभारी प्राचार्य कुंज किशोर ने छात्रों को पुताई नहीं करने पर 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम प्रैक्टिकल नंबर देने की धमकी दी थी। साथ ही यूनिफॉर्म खरीदने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली भी की गई थी।

जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी गई, जिसके बाद कलेक्टर की अनुशंसा पर DEO ने कार्रवाई करते हुए कुंज किशोर को पद से हटा दिया और आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए DPI को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

देखिए वीडियो –

CG News: आत्मानंद स्कूल में छात्राओं से पुताई कराते शिक्षक, प्रैक्टिकल नंबर बढ़ाने का दिया था लालच; वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *