Raipur Central Jail Suicide: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, इस हालत में मिली लाश

Raipur Central Jail Suicide: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड, इस हालत में मिली लाश

Raipur Central Jail Suicide: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में सुसाइड किए जा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुनील महानद (Sunil Mahanad Suicide Raipur Jail) के रूप में हुई है, जो जेल की बाड़ी गोल 5 नंबर बैरक में बंद था।

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी ने किया सुसाइड (Raipur Jail Suicide)

बता दें, शाम करीब 6 बजे बैरक के अंदर घटना हुई, जिसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सुनील को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। (रायपुर सेंट्रल जेल कैदी ने लगाई फांसी)

बताया जा रहा है कि मृतक पॉक्सो एक्ट के एक मामले में गंज थाना क्षेत्र से संबंधित केस में जेल में बंद था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *