CG News: सत्संग कर रही महिलाओं पर डंडे से हमला, CCTV में कैद वारदात

CG News: सत्संग कर रही महिलाओं पर डंडे से हमला, CCTV में कैद वारदात

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रविवार को सत्संग कर रही बुजुर्ग महिलाओं पर एक युवक ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में तीन महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, कुछ बुजुर्ग महिलाएं एक कमरे में बैठकर सत्संग कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी विवाद या चेतावनी के महिलाओं पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला करने लगा। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगीं।

हमले की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *