Bilaspur Thar Fire: चलती थार में लगी भीषण आग, प्रॉपर्टी डीलर ने कूदकर बचाई जान गाड़ी जलकर खाक

Bilaspur Thar Fire

Bilaspur Thar Fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती थार कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार प्रॉपर्टी डीलर और उसका दोस्त समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। कुछ ही मिनटों में थार बीच सड़क पर जलकर खाक हो गई। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अग्रसेन चौक की है। (Bilaspur chalti Thar me Aag)

जानकारी के मुताबिक, थार मालिक अभय लहरे प्रॉपर्टी डीलर हैं। (Property Dealer Abhay Lahre Thar Fire) वे अपने दोस्त के साथ दिवाली की मिठाई बांटकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अग्रसेन चौक के पास पहुंची, थार के बोनट से धुआं निकलने लगा। पीछे से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने जब यह देखा तो उन्होंने चालक को सावधान किया। चेतावनी मिलते ही दोनों सवार तुरंत गाड़ी से कूदकर बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में थार धधक उठी और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

देखिए वीडियो –

तकनीकी खराबी से हुआ शॉर्ट सर्किट (Bilaspur Thar Fire Short Circuit)

माना जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। दिवाली की शाम होने के कारण इलाके में काफी भीड़ थी, जिससे यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल करियारे ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी प्रतीत होती है। दमकल की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और यातायात को फिर से सुचारू कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *