Raipur News: राजधानी रायपुर में तीन नाइजीरियाई युवकों की हरकत से हड़कंप मच गया। मोबाइल रिपेयरिंग का बिल दिए बिना ही उन्होंने दुकान से फोन छीन लिया और कार से फरार होने की कोशिश की। लेकिन भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक नवा रायपुर के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं। दो दिन पहले एक युवक ने रविभवन स्थित मोबाइल दुकान में फोन रिपेयरिंग के लिए दिया था। बुधवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ फोन लेने आया।

मोबाइल रिपेयरिंग का चार्ज 12,000 था। दुकानदार ने बिल मांगा, लेकिन तीनों युवक बिना पैसे दिए ही कार में बैठकर भागने लगे। जब दुकानदार ने रोका, तो उन्होंने झगड़ा किया और कार से तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश की।
भागते वक्त कई लोगों को मारी टक्कर
भागते वक्त कार चला रहे युवक ने भीड़ को भी टक्कर मारी, लेकिन लोगों ने तुरंत घेराबंदी कर दी। इसी दौरान एक युवक कार से बाहर निकला और बाकी तेज रफ्तार में कार भगा ले गए। बाद में पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
https://www.instagram.com/reel/DPTGrnnCCOL/?igsh=MXFtZTdlc245bXA4bQ==
