Raipur Ramkrishna Hospital: रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत, लाश को कचरे के जैसे ले गए; देखें वीडियो-

Raipur Ramkrishna Hospital

Raipur Ramkrishna Hospital: रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस बीच कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो इंसानियत को शर्मसार करने वाले हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा कैसे मृतकों के शवों को चोरी-छिपे एम्बुलेंस में कचरे की तरह फेंककर दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। (रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल में सीवरेज टैंक में उतरे 3 मजदूरों की मौत)

Raipur Ramkrishna Hospital gutter death

बताया जा रहा है कि अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। जिसके बाद में अस्पताल के बाहर भारी तनाव का माहौल देखा गया। (Raipur Ramkrishna Hospital gutter cleaning accident)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

जानकारी के मुताबिक, सीवरेज टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस के संपर्क में आने से तीनों बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों का नाम अनमोल मांझी, गोविंद सेंद्रे और पेर्रा कुमार है। घटना के बाद अस्पताल के बाहर परिजनों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस फोर्स भी लगाई गई। (रायपुर रामकृष्ण हॉस्पिटल में तीन मजदूरों की मौत)

शवों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दिख रहा है अस्पताल कर्मियों द्वारा शवों को जल्दबाजी में एम्बुलेंस में कचरे की तरह रखकर दूसरी जगह शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि देर रात शवों को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकहारा) भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन का बयान

अस्पताल प्रबंधन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हादसा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) में मेंटेनेंस के दौरान हुआ। तीनों मजदूर बाहरी कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे थे और नियमित कार्य के तहत STP क्षेत्र में गए थे। (Raipur Hospital Sewer Tank Death)

प्रबंधन ने बताया कि घटना के दौरान श्रमिकों को गंभीर आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जिससे श्रमिकों की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है और संबंधित कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को नोटिस जारी कर आंतरिक जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है।

साथ ही प्रबंधन ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी और सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए जांच के आधार पर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

https://www.instagram.com/reel/DWAeWz6D7uF/?igsh=MWFrcG0yNndobzc5MQ==

Raipur Breaking: रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गटर सफाई के दौरान बड़ा हादसा, 3 सफाई कर्मियों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *