Raipur Breking: राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित तेलीबांधा चौक पर स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को बीते दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। इस घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था और यह मामला छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस से पहले एक बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक मुद्दा बन गया था। अब पुलिस ने आरोपी मनोज कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया है और प्रशासन ने नई प्रतिमा पुनः स्थापित कर दी है।
आक्रोश और विरोध प्रदर्शन
प्रतिमा टूटने की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और अन्य संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। (Raipur VIP Chowk Chhattisgarh Mahtari Murti Todi)
पहले देखिए इन तस्वीरों को…




क्या था मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक की है, जहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का सिर तोड़कर पूरी मूर्ति उखाड़ दी गई थी। शुरुआत में आरोपी की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन CCTV फुटेज और पुलिस जांच के बाद आरोपी मनोज कुर्रे को गिरफ्तार किया गया। (Raipur VIP Chowk Chhattisgarh Mahtari statue broken)

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
तेलीबांधा पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है। जिसके बाद आरोपी मनोज कुर्रे (Manoj Kurre arrested) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस घटना में किसी और की संलिप्तता की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की हरकतें सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाती हैं और ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नई प्रतिमा स्थापित
घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत नई प्रतिमा स्थापित कर दी है। छत्तीसगढ़ महतारी की नई मूर्ति स्थापित होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
