Surajpur News: छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ बकरी का जन्म! आठ पैर, तीन कान और दो कमर…

Surajpur News:

Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के बोकराटोला गांव में एक बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक सामान्य था, जबकि दूसरा बच्चा आठ पैर, तीन कान और दो कमर के साथ पैदा हुआ। यह विचित्र बकरी का बच्चा जन्म के कुछ ही देर बाद मर गया, लेकिन जब तक जिंदा रहा, उसे देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग उमड़ पड़े।

आठ पैर तीन कान और दो कमर वाली बकरी
आठ पैर तीन कान और दो कमर वाली बकरी

अजीबोगरीब जन्म ने लोगों को किया हैरान

यह घटना चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के कोल्हूआ गांव (आश्रित ग्राम बोकराटोला) की है, जहां रामकेश साहू के घर की बकरी ने इस दुर्लभ बच्चे को जन्म दिया। जन्म के तुरंत बाद ही इलाके में खबर फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ बकरी के बच्चे को देखने उमड़ पड़ी। कई लोगों ने बच्चे की तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किए।

पशु चिकित्सकों ने क्या कहा?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला जैविक विकृति (Biological Deformity) का है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, भ्रूण के असमान विकास या जुड़वां भ्रूण के अधूरे रूप से विकसित होने के कारण ऐसी दुर्लभ स्थितियां उत्पन्न होती हैं। ऐसे मामले बेहद कम देखने को मिलते हैं और यह एक प्राकृतिक असामान्यता (Genetic Abnormality) मानी जाती है।

यह विचित्र घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *