Raipur News: राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। उरला थाना क्षेत्र में राह चलते एक स्कूटी सवार युवक पर कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवक पर लगातार वार करते दिखाई दे रहे हैं।![]()
जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने स्कूटी सवार युवक को रास्ते में रोककर उस पर हमला किया। वीडियो में हमलावर धारदार हथियार से युवक के शरीर पर कई वार करते नजर आ रहे हैं। हमले के दौरान हथियार युवक की कमर में फंसता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
हमले के बाद घायल युवक किसी तरह अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
