Chhath Puja 2026: कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय से उषा अर्घ्य तक चारों दिनों का पूरा कार्यक्रम

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और आस्था से जुड़े पर्वों में से एक है। यह पर्व भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना को समर्पित होता है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठोर नियमों का पालन करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वर्ष 2026 में छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से होगी, जबकि 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा।

नहाय-खाय – 13 नवंबर, शुक्रवार

छठ महापर्व का पहला दिन नहाय-खाय के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन व्रती पवित्र नदी, तालाब या घर में स्नान कर पूजा की शुरुआत करते हैं। घर और पूजा स्थल की विशेष साफ-सफाई की जाती है। स्नान के बाद सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। परंपरा के अनुसार इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल का प्रसाद बनाया जाता है।

 

 

खरना – 14 नवंबर, शनिवार

महापर्व के दूसरे दिन खरना का अनुष्ठान किया जाएगा। व्रती पूरे दिन निर्जल उपवास रखते हैं। शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। खरना का प्रसाद परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में भी वितरित किया जाता है।

Raipur Chhath Puja 2025:

संध्या अर्घ्य – 15 नवंबर, रविवार

छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। व्रती नदी, तालाब और अन्य पूजा घाटों पर पहुंचकर सूर्यदेव की विधि-विधान से पूजा करेंगे। बांस के सूप और डाले में ठेकुआ, नारियल, गन्ना, फल और अन्य पूजन सामग्री सजाकर अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।

उषा अर्घ्य और पारण – 16 नवंबर, सोमवार

महापर्व के अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। व्रती सूर्योदय से पहले घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करेंगे। उषा अर्घ्य के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *