Raipur News: राज्यपाल रमेन डेका ने गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोक भवन परिसर में की साफ-सफाई

Raipur News: राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान राज्यपाल ने लोक भवन परिसर में आयोजित स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लिया और स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई की। लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने कचरा एकत्रित कर उसका उचित तरीके से निपटान किया।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *