गरियाबंद | CG BREAKING : जिले के देवभोग में स्थित देवमाता प्रायवेट अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम भानुमति मांझी (30 वर्ष) बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है, कि अस्पताल में समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण प्रसूता की मौत हुई है।
घटना की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए और अस्पताल प्रबंधन और डाक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर लोगों के आ जाने से देवभोग गरियाबंद मुख्यालय मार्ग नेशनल 130सी पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

प्रसूता माँ भानुमति मांझी
चक्काजाम के चलते हाईवे पर आने जाने-वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
