Raipur News: मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों की मनमोहक झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान तीजा और पोरा तिहार से जुड़ी पारंपरिक रस्में निभाई गईं। महिलाओं ने लोकगीतों और पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। मुख्यमंत्री निवास का परिसर भी पर्व के रंग में रंगा नजर आया।
प्रदेशभर में दिख रही पर्व की रौनक
तीजा-पोरा तिहार को लेकर गांवों से लेकर शहरों तक उत्साह का माहौल है। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा-अर्चना कर पर्व मना रही हैं, वहीं बच्चों और ग्रामीणों में भी इस लोकपर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
