Raipur Breaking: रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र के रहने वाले 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी शिवम यादव समेत दो युवक तांदुला नहर में बह गए। हादसे में एक किशोर को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि शिवम यादव की तलाश अभी भी जारी है।![]()
जानकारी के मुताबिक, शिवम यादव कबड्डी खेलने के लिए सेलूद गांव गया था। इसी दौरान किसी वजह से वह और एक अन्य किशोर तांदुला नहर में बह गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने एक किशोर को बचाया
हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, शिवम यादव का अभी तक पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही है।
सर्च ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर परिजन, तहसीलदार, एसडीएम, सरपंच सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। SDRF की टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर शिवम यादव की तलाश कर रही है।
