Raipur News: स्वामी आत्मानंद स्कूल में लोहे का गेट गिरा, 7 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Raipur News: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा के पास सिमगा तहसील अंतर्गत हथबंद गांव स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार का जर्जर लोहे का गेट अचानक गिरने से 7 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, रतनपुर (बिलासपुर) निवासी 7 वर्षीय शिवम यादव अपने रिश्तेदारों के यहां हथबंद गांव आया हुआ था। शनिवार को वह स्कूल के मुख्य गेट के पास खेल रहा था। इसी दौरान जर्जर पिलर पर लगा भारी लोहे का गेट अचानक उसके ऊपर गिर गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के मुख्य गेट का पिलर लंबे समय से जर्जर था। इसकी मरम्मत कराने की मांग कई बार की गई, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *