CG Tiger Attack: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघिन का हमला, हाथ-पैर-चेहरे को नोचा

CG Tiger Attack: बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के दवनपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघिन ने हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दवनपुर निवासी 42 वर्षीय संजय मरकाम अपने खेत में खाद डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेतों के बीच अचानक एक बाघिन पहुंच गई और उसने किसान पर हमला कर दिया।

बाघिन के हमले में संजय के बाएं हाथ, बाएं पैर और चेहरे पर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना दी और घायल किसान को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में प्राथमिक उपचार के बाद घायल किसान को बेहतर इलाज के लिए गनियारी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। यह घटना अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे सामान्य वन क्षेत्र की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *