Raipur Breaking: नाली में फंसी स्कॉर्पियो, खुला बड़ा राज, 5 क्विंटल गांजा बरामद

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक सफेद स्कॉर्पियो से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया है। मामले की जांच जारी है। (रायपुर गांजा तस्करी)

नाली में फंसी गांजा से भरी स्कॉर्पियो

जानकारी के अनुसार, गांजा से भरी स्कॉर्पियो अचानक नाली में फंस गई। वाहन चालक की घबराहट और संदिग्ध हरकतों को देखकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। इसके बाद मोहल्लेवासियों ने वाहन को रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। (Raipur Ganja Smuggling)

भारी मात्रा में गांजा बरामद (Raipur Ganja Smuggling)

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो की तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *