Mahatari Vandan Yojana: खुशखबरी.. रक्षाबंधन से पहले जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रक्षाबंधन से पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान राज्य की करीब 68 लाख महिलाओं के बैंक खातों में योजना की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी।

बालोद में होगा मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Mahtari Vandan Yojana

हर घर मुनगा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत कुपोषित बच्चों की माताओं को सुपोषण किट वितरित करेंगे। वहीं ‘हर घर मुनगा’ अभियान के अंतर्गत समारोह में मौजूद महिलाओं को एक-एक मुनगा का पौधा भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा और पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *