Raipur Breaking: रायपुर में पेट्रोल डालते वक्त बदमाश ने बाइक में लगाई आग, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप (Raipur Petrol Pump Fire) पर एक युवक ने पेट्रोल भरवाते समय बाइक में आग लगा दी। कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। (रायपुर में पेट्रोल डालते वक्त बदमाश ने बाइक में लगाई आग)

सिगरेट पीने से मना करने पर भड़का युवक

जानकारी के अनुसार एक युवक पेट्रोल पंप (Raipur Petrol Pump Bike fire) पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। उसी दौरान वहां खड़े एक अन्य युवक को सिगरेट पीने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर उसने पेट्रोल डाले जा रहे बाइक में आग लगा दी।

कर्मचारियों ने दिखाई सूझबूझ

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन उपकरणों का उपयोग कर तुरंत आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पूरी घटना CCTV (Raipur Petrol Pump CCTV video) कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *