Rajesh Dave: राजेश दवे बने भारतीय महिला T-20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे जिम्मेदारी

Rajesh Dave: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और पूर्व रणजी खिलाड़ी राजेश दवे को महिला टी20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी

राजेश दवे इससे पहले वर्ष 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर रह चुके हैं। टीम प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी दी गई है।

28 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप

महिला टी20 एशिया कप 2026 का आयोजन 28 अगस्त से 13 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

इन टीमों से होगा मुकाबला

भारतीय महिला टीम 3 सितंबर को हांगकांग और 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले 10 और 11 सितंबर को होंगे, जबकि फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने राजेश दवे की नियुक्ति पर खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दीं। संघ ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव का लाभ भारतीय महिला टीम को एशिया कप में मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *