Raipur News: रायपुर में खेलते-खेलते नाले में गिरा 4 साल का मासूम, डूबने से हुई मौत

Raipur News: रायपुर के अमलीडीह स्थित महात्मा गांधी नगर में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच खेलते समय नाले में गिरने से साढ़े चार साल के मासूम काव्यांश साहू की मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद बच्चे को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेलते-खेलते नाले में गिरा मासूम

जानकारी के अनुसार, काव्यांश अपनी बड़ी बहन और 4-5 अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। लगातार बारिश के कारण गली में पानी भर गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। तेज बहाव के कारण वह देखते ही देखते बह गया।

Raipur News: रायपुर के अमलीडीह स्थित महात्मा गांधी नगर में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच खेलते समय नाले में गिरने से साढ़े चार साल के मासूम काव्यांश साहू की मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद बच्चे को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

150 मीटर दूर मिला मासूम का शव

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद काव्यांश घटनास्थल से लगभग 150 मीटर दूर तीन फीट गहरे नाले में मिला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

5वें जन्मदिन से पहले बुझा घर का चिराग

काव्यांश का इसी महीने पांचवां जन्मदिन आने वाला था। उसके पिता खिलेश साहू काम के सिलसिले में लखनऊ गए हुए हैं। रायपुर में वह अपनी मां किरण साहू और बड़ी बहन वर्षा साहू के साथ रहता था।

Raipur News: रायपुर के अमलीडीह स्थित महात्मा गांधी नगर में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच खेलते समय नाले में गिरने से साढ़े चार साल के मासूम काव्यांश साहू की मौत हो गई। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद बच्चे को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में नाली का पानी गली में भर जाता है, जिससे नाली दिखाई नहीं देती। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद राहत दल और जेसीबी मौके पर देर से पहुंचे, जिससे बच्चे को समय पर नहीं बचाया जा सका।

पार्षद ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद विनय पंकज निर्मलकर ने जोन कार्यालय की बाढ़ आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *