Mungeli News: दशगात्र भोज खाने से गांव के 74 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात

Mungeli News

Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में दशगात्र भोज (Mungeli Dasgatra Bhoj) के दौरान दूषित भोजन खाने से 74 लोग बीमार (Mungeli 74 people sick) हो गए। यह घटना विकासखंड मुंगेली के ग्राम नवागांव चीनू की है। बीमारों में 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं।

Mungeli Dasgatra Bhoj

 

स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई

कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. शीला साहा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंची। टीम ने सभी घरों का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाइयां दीं।
आरएमए, आरएचओ, सीएचओ और मितानिन दल ने घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की और प्राथमिक उपचार दिया। प्रशासन की तत्परता से कोई गंभीर स्थिति नहीं बनी और सभी मरीज अब सामान्य हैं।

 

गांव में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात

डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे गांव में मौजूद रहेगी और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। ग्रामीणों को उबला पानी पीने, हाथ धोने और ताजा भोजन करने की सलाह दी गई है, ताकि आगे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *