CG Train Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन (ए) से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।![]()
रद्द होने वाली गाड़ियां
18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर और 12 अक्टूबर तथा 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस 29 सितंबर तथा 01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 और 13 अक्टूबर तथा 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 और 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर तथा 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 10 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर तथा 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर तथा 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर 2026 को रद्द रहेगी।
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026 को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
30 सितंबर, 1 अक्टूबर और 12 अक्टूबर 2026 को पुरी से चलने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
गीतांजलि एक्सप्रेस देरी से चलेगी
13 अक्टूबर 2026 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे देरी से रवाना होगी।


