Sarguja Weather: सरगुजा संभाग में 3 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट, कम बारिश से खेती का काम प्रभावित

Sarguja Weather: सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में सोमवार से अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूरे संभाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के बाद भी अब तक औसत से काफी कम बारिश हुई है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है।tcw

कई इलाकों में हुई बारिश

सरगुजा संभाग में लगातार बादल छाए हुए हैं। रविवार देर शाम और रात के दौरान मैनपाट, सीतापुर, लखनपुर और उदयपुर क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को तेज हवाओं के साथ अधिकांश इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 12.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार

उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून 23 जून को पहुंचा था, लेकिन इसके बाद केवल छिटपुट बारिश हुई। औसत से कम वर्षा होने के कारण खेती का काम धीमा पड़ गया है। कई स्थानों पर किसान अब तक धान की रोपाई की तैयारी भी पूरी नहीं कर सके हैं। जहां खेत तैयार हैं, वहां भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से रोपाई शुरू नहीं हो पाई है।

5 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक सरगुजा संभाग में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बारिश बढ़ने के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। रविवार को अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम में होगा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के साथ दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो रही है। अब सरगुजा संभाग में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। इसी को देखते हुए आगामी तीन दिनों के लिए पूरे संभाग में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *